झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज गिरिडीह जिले के गांडेय में कोडरमा के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही थी, जो भाजपा को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जो भुइंहरी जमीन बिक नहीं सकती, उसे बेचने के आरोप में हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों का राशन कार्ड बनाकर उन्हें अनाज दे रही थी लेकिन भाजपा सरकार में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया। उन्होंने लोगों से 20 मई को मतदान करने की अपील की।
Site Admin | मई 16, 2024 8:29 अपराह्न
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह जिले के गांडेय में कोडरमा के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा की
