मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2024 5:26 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को राज्य के धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया है। वे कल पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग की बैठक कर रहे थे। श्री सोरेन ने कहा कि रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने रांची के पहाड़ी मंदिर में रोपवे बनाने पर भी जोर दिया।

 

वहीं रांची स्थित हुंडरू फॉल के सौंदर्यीकरण और गेस्ट हाउस बनाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी योजनओं का डीपीआर तैयार कराने को कहा।