जून 23, 2024 7:58 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में 117 करोड़ रुपये की परिसंपतियों का वितरण और योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में 117 करोड़ रुपये की परिसंपतियों का वितरण और योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की जनता को केंद्र सरकार ने हमेशा ठगने का काम किया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों को बंद करने, छात्रों की छात्रवृत्ति कम करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटन नहीं देने का भी आरोप केंद्र सरकार पर लगाये। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनहित की योजनाओं को लागू करने की बात कही। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।