जनवरी 25, 2026 9:04 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ‘मन की बात’ में अनंतपुर की जल संरक्षण पहल का उल्लेख करने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनंतपुर जिले की जल संरक्षण पहल का उल्लेख करने के लिए धन्यवाद दिया है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने जल संरक्षण में अनंतपुर निवासियों के प्रेरणादायक प्रयासों को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में इसका उल्‍लेख होने से जिले के जल प्रबंधन कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

श्री नायडू ने कहा कि जल सुरक्षा स्वर्ण आंध्र विजन के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है, जो दस प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि राज्य पारंपरिक जल प्रबंधन पद्धतियों को आधुनिक तकनीक के साथ मिलाकर जल संसाधनों का संरक्षण कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री का संदेश राज्य के जल सुरक्षा मिशन को और अधिक प्रोत्साहन देगा तथा अधिक लोगों को जल संरक्षण प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला