उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से गंगोत्री व यमुनोत्री में दबाव बहुत ज्यादा बढ गया है। गंगोत्री धाम में कल साढ़े पन्द्रह हजार से अधिक, जबकि गंगोत्री में बारह हजार सात सौ से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम उत्तरकाशी में कैंप करेंगे। इस दौरान वे गंगोत्री और यमुनोत्री में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। इस बीच, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग पर वाहनों के दबाव से प्रभावित क्षेत्रों तक यात्रियों के लिए भोजन व पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न यात्रा पड़ाव पर रोके गए तीर्थयात्रियों को पेयजल व भोजन की आपूर्ति पहुंचाने को कहा है।
Site Admin | मई 15, 2024 6:26 अपराह्न
मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम उत्तरकाशी में यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे
