मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 17, 2024 5:05 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री के सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री के लिए मास्टर प्लान बनाकर धाम में सुविधाओं के विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। धाम के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग के निर्माण के लिए भी तेजी से कार्रवाई होगी और रोप-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धाम में हेलीपैड एवं अन्य सुविधाओं के विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। श्री सुंदरम ने कहा कि धामों में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिना पंजीकरण के यात्रा पर आने वाले लोगों को सख्ती से रोका जाएगा। साथ ही जाम की समस्या को रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर बड़ी बसों के आवागमन को कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिव ने जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ यमुनोत्री धाम व आस-पास के क्षेत्रों व यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही खरसाली और जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।