आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के सरलांकपल्ले गांव में कल रात भीषण आग लगने से 38 कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। इस घटना में कई परिवार बेघर हो गए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना की समीक्षा की। उन्होंने त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए 25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए भोजन और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। आग में जिन परिवारों के मकान नष्ट हुए हैं, उन सभी के लिए नया मकान दिए जाने के लिए भी कहा गया है।