अप्रैल 17, 2024 7:37 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी कंपनियों को ठेके दिये गये। श्री सचदेवा ने कहा कि एक कम्पनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप को शिक्षा विभाग ने 2021 में ऊंची बोली के बाद भी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का ठेका दिया। उन्होने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी से इस संबंध में जवाब मांगा है कि उंची बोली लगाने के बावजूद इस कम्पनी को ठेका क्यों दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला