मार्च 23, 2024 1:55 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भाजपाइयों ने दिया धरना

दिल्‍ली के भाजपा के अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन और पार्टी के कई नेताओं ने आज राजघाट पर महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित की और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ लड़ने का संकल्‍प लिया। उन्‍होंने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग करते हुए धरना भी दिया।

 

इस बीच केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल में कैद अपने पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया। श्री केजरीवाल ने कहा कि चाहे वे जेल के अंदर हों या बाहर हों, देश की सेवा करते रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला