जनवरी 30, 2026 3:12 अपराह्न

printer

मुक्त व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत को यूरोपीय संघ को निर्यात पर कोई कर नहीं देना होगा: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुक्त व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत को यूरोपीय संघ को निर्यात पर कोई कर नहीं देना होगा। एक साक्षात्कार में श्री गोयल ने कहा कि अब देश 50 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य रख सकता है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

श्री गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत को अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति के केंद्र में रखता है। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते का वास्तव में कोई मुकाबला नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला