अक्टूबर 14, 2024 11:50 पूर्वाह्न

printer

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को आज सुबह बम की धमकी के बाद दिल्ली परिवर्तित किया गया  

 

 

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को आज सुबह बम की धमकी के बाद दिल्ली परिवर्तित कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है।

   

मुंबई से मस्कट जाने वाली इंडिगो की उडान को भी इसी तरह की बम की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को व्‍यस्‍त जगह से अलग रखा गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। मुंबई से जेद्दा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली।

   

इस बीच, मुंबई-हावड़ा मेल को टाइम बम से उड़ाने की धमकी मिली। रेल को जलगांव स्टेशन पर रोका गया और जांच के बाद उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद रेल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला