केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में भारतीय मानक समय के विस्तार के लिए राष्ट्रीय समय प्रोटोकॉल – एनटीपी का उद्घाटन किया। इससे मिलीसेकंड सटीकता के साथ समान और सटीक समय की जानकारी मिलेगी और साइबर सुरक्षा भी बढ़ेगी। जनता इसे लेकर टी आई एम ई . एन पी एल आई एन डी आई ए . ओ आर जी या टी आई एम ई . एन पी एल आई एन डी आई ए . आई एन पर जानकारी ले सकते हैं।
श्री गोयल ने फरीदाबाद और अहमदाबाद में क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशाला – आरआरएसएल में टाइमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।
सीएसआईआर राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के भारतीय मानक समय प्रभाग के प्रमुख डॉ. आशीष अग्रवाल ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में कहा कि भारत समय वितरण प्रणाली लागू करने वाला पहला देश है। साल के अंत तक बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और दिल्ली में आरआरएसएल में परमाणु घड़ी लगा दी जाएगी।