महाराष्ट्र में मुंबई और उसके उपनगरों में दही हांडी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गोविंदा पाठक – गोविंदा टीमें विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठित दही हांडी को तोड़ने के ऊंचे मानव पिरामिड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण इस उत्सव में अत्यधिक उत्साह है। राजनीतिक दल इस आयोजन के लिए विशेष नकद पुरस्कार घोषित कर रहे हैं। महिला गोविंदा भी उतने ही उत्साह से हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के आज रात दही हांडी उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। अपनी जीवंत दही हांडी परंपरा के लिए प्रसिद्ध गिरगांव में, गोविंदा पाठक इस अवसर पर मानव पिरामिड का निर्माण कर रहे हैं। सामाजिक संदेशों वाले उत्सव भी आयोजित किये जाएंगे। सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Site Admin | अगस्त 27, 2024 1:45 अपराह्न
मुंबई में दही हांडी का उत्साह जोरो पर, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री उत्सव में हो सकते हैं शामिल
