मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2024 7:34 पूर्वाह्न

printer

मुंबई में तेज आंधी में गिरा होर्डिंग, 14 लोगों की मौत, 43 घायल

मुंबई में कल तेज आंधी के दौरान एक होर्डिंग गिर जाने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 43 लोग घायल हो गए। घाटकोपर क्षेत्र में छेद्दानगर जंक्शन में 100 फीट लंबा होर्डिंग खुलकर पेट्रोल पम्‍प और पास के घरों पर गिर गया था।

इस घटना के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। श्री शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का सभी खर्च वहन करेगी।

श्री शिंदे ने बताया कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध आपराधिक मानव हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो, इसके लिए सभी तरह के उपाय करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।    

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला