मार्च 24, 2025 12:37 अपराह्न

printer

मुंबई में एक सोसाइटी में भीषण आग लगने से एक वकी मौत, 1 घायल

मुंबई के विद्याविहार पश्चिम में एक हाउसिंग सोसाइटी में आज तड़के भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

आग से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। सुबह करीब 4 बजकर 35 मिनट पर आग की सूचना मिली।

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और 15 से 20 लोगों को बचा लिया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।