मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 6:24 अपराह्न

printer

मुंबई में ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगा

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मुंबई शहर और उपनगरीय ज़िलों में ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश कल 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगा। मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय 5 सितंबर को खुले रहेंगे। हालाँकि, महाराष्ट्र के अन्य ज़िलों में कल ही अवकाश रहेगा।

 

    यह निर्णय 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मददेनजर सदभाव बनाए रखने के लिए ईद-ए-मिलाद जुलूस 8 सितंबर को निकालने के मुस्लिम समुदाय के, संकल्प के बाद लिया गया है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर  सार्वजनिक जुलूसों के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।