मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर बिलबोर्ड दुर्घटना मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और लगभग 75 घायल हुए थे।
अधिकारियों के अनुसार एसआईटी में कुल छह अधिकारी शामिल किए गए हैं। एसआईटी ने बिलबोर्ड के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक भावेश भिड़े के निवास पर छानबीन की। उन्होंने कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ भी बात की।
पिछले सप्ताह मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के उदयपुर से भावेश भिड़े को हिरासत में लिया था और उसे मुंबई लाई। मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय बिलबोर्ड 13 मई को गिर गया था।