जून 7, 2024 5:11 अपराह्न

printer

18वें मुंबई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्‍सव का आयोजन 15 जून से 21 जून को होने जा रहा है

 

    18वें मुंबई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्‍सव का आयोजन 15 जून से 21 जून को होने जा रहा है। इस महोत्‍सव में 59 देशों की तीन सौ चौदह फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग होगी। महोत्‍सव की थीम अमृतकाल में भारत है। जापान, रूस, बेलारूस, ईरान, इटली, वियतनाम और माली की कुल 17 फिल्‍में भी महोत्‍सव में दिखाई जायेंगी।

    आज नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि मुख्‍य महोत्‍सव मुंबई में होगा। लेकिन साथ-साथ दिल्‍ली, चेन्‍नई, पुणे और कोलकाता में भी फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग होगी। उन्‍होंने कहा कि हाल ही में हुए कान फिल्‍म महोत्‍सव के बाद यह एक अच्‍छा अवसर होगा।