मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ईरानी कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने 27 वर्षों के बाद यह ट्रॉफी जीती है। रहाणे की टीम मुंबई का मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शेष भारत की टीम से हुआ। यह मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन मुंबई ने पहली पारी में बढ़त के हिसाब से जीत हासिल कर ली। इस मैच में सरफराज खान ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और नाबाद 222 रन बनाए थे। मुंबई ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए ऑल आउट होने तक 537 रन बनाए। इसके जवाब में शेष भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए। सरफराज खान को उनकी बेजोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2024 11:20 पूर्वाह्न
मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ईरानी कप 2024 का खिताब जीता