मुम्बई, ठाणे और पालघर में कोली समुदाय के मछुआरे पूरे हर्षोल्लास के साथ आज नराली पूर्णिमा मना रहे हैं। ये मछुआरे परम्परा के अनुसार समुद्र को नारियल अर्पित करते हैं और वरूण देवता से प्रार्थना करते हैं कि वे समुद्र को शांत रखें जिससे प्राकृतिक आपदाओं से उन्हें सुरक्षा मिले। नराली पूर्णिमा के मौके पर मुम्बई की मछुआरा बस्तियों को परम्परागत रंगोलियों से सजाया गया है। कोली समुदाय के पुरूष और महिलाएं कोलीवाड़ा की गलियों में परम्परागत पोशाकें पहनकर नाचते हुए खुशियां मना रहे हैं।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 1:22 अपराह्न
मुंबई, ठाणे और पालघर में कोली समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाई नराली पूर्णिमा
