नवम्बर 25, 2024 12:06 अपराह्न

printer

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने जब्त किया करीब चार किलोग्राम सोना

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के खुफिया विभाग के अधिकारियों ने 2 करोड़ 714 लाख रुपये मूल्‍य का करीब चार किलोग्राम सोना जब्त किया है। बरामद किया गया सोना पाउडर के रूप में 12 पैकेटों में रखा हुआ था। खुफिया विभाग के अधिकारी दुबई से मुंबई आए एक संदिग्ध यात्री पर नज़र रखे हुए थे। यह यात्री मुंबई से माले जाने की तैयारी में था।