मुंबई के भायखला में एक दुर्घटना में दो मज़दूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज दोपहर एक इमारत की नींव और पाइलिंग के काम के दौरान मिट्टी और कीचड़ का एक हिस्सा मज़दूरों पर गिरने से हुई। पाँचों मज़दूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, तीनों घायल मज़दूरों की हालत स्थिर है।
Site Admin | नवम्बर 15, 2025 8:01 अपराह्न
मुंबई के भायखला में एक दुर्घटना में दो मज़दूरों की मौत