दिसम्बर 2, 2025 8:06 पूर्वाह्न

printer

मुंबई के ठाणे क्रीक क्षेत्र में इस मौसम का पहला फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड आया

मुंबई के ठाणे क्रीक क्षेत्र में इस मौसम का पहला फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड आ गया है। वरिष्ठ पक्षी शोधकर्ता, मृगांक प्रभु ने बताया कि नवी मुंबई में फ्लेमिंगो पक्षियों का प्रवास सामान्‍यत: प्रतिवर्ष, फरवरी महीने तक होता है। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण पक्षियों के भोजन और रहने के स्थान में बदलाव आया है। फ्लेमिंगो पक्षी, दक्षिण अफ्रीका और यूरोप से आते हैं।

 

मृगांक प्रभु ने बताया कि ठाणे में 300 से अधिक फ्लेमिंगो आ चुके हैं, जबकि नेरुल में डीपीएस झील में फ्लेमिंगो देखे गए हैं। वन अधिकारी, प्रशांत बहादुरे ने कहा कि जल्द ही पक्षियों के बड़े झुंडों के आने की उम्मीद है। नेटकनेक्ट फाउंडेशन के निदेशक बी एन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार को डीपीएस झील को संरक्षण रिजर्व घोषित करने के लिए तत्काल अधिसूचना जारी करनी चाहिए।