मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 18, 2024 9:01 अपराह्न

printer

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलटने 13 लोगों की मृत्‍यु

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नौका आज शाम रायगढ जिले के उरान के पास पलट गई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में कुल तेरह लोगों की मृत्‍यु हुई हैं। जिनमें तीन नौसैनिक भी है। दो अन्‍य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज नौसेना के अस्‍पताल में किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस द्वारा बचाव कार्य जारी है। श्री फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।