फ़रवरी 10, 2026 6:35 अपराह्न

printer

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 27 आरोपियों पर आरोप तय किए

मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एन सी पी नेता बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या के मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ आज आरोप तय किए हैं।

66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात को बांद्रा ईस्ट स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार 27 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला