अप्रैल 30, 2024 7:31 अपराह्न | पीयूष गोयल-नामांकन

printer

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से पीयूष गोयल ने पर्चा भरा, विकास का किया दावा

 

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार और विधायक योगेश सागर तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

    नामांकन भरने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने आश्वासन दिया कि भाजपा विकास पहलों के जरिए मुंबई के बुनियादी ढांचे, परिवहन प्रणाली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्‍तार करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मतदाता पिछले दो वर्षों में राज्य में महायुति द्वारा किए गए कार्यों और केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा एक दशक में किए गए कार्यों को स्वीकार करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला