जून 13, 2024 5:21 अपराह्न

printer

मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल-एम.आई.एफ.एफ. 15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल-एम.आई.एफ.एफ. 15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्‍म महोत्‍सव ‘बिली एंड मौली: एन ओटर लव स्टोरी’ जैसी फिल्‍मों की स्क्रीनिंग से प्रारंभ होगा। यह फिल्म 15 जून को दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म रेड-कार्पेट इवेंट के दौरान भी 17 जून को दिल्ली में, 18 जून को चेन्नई में, 19 जून को कोलकाता में और 20 जून को पुणे में प्रदर्शित की जाएगी।

‘बिली एंड मौली: एन ओटर लव स्टोरी’ 78 मिनट की अवधि की एक अंग्रेजी फिल्म है, जिसका निर्देशन चार्ली हैमिल्टन जेम्स ने किया है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो सुदूर शेटलैंड द्वीप समूह में रहते हुए मौली नाम के एक जंगली ऊदबिलाव के साथ अप्रत्याशित दोस्ती कर लेता है। बिली एंड मौली प्रेम की असीम गहराइयों और मनुष्य और प्रकृति के बीच के गहरे रिश्‍ते की पड़ताल करता है।