अक्टूबर 3, 2025 4:42 अपराह्न

printer

मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता

मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्ड में चल रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 199 किग्रा भार उठाया। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार पदक जीत चुकी हैं।

प्रतियोगिता में उत्तर कोरिया की री-सोंग-गम ने स्वर्ण और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने कांस्य पदक जीता है।