मार्च 23, 2024 8:57 अपराह्न

printer

मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला संगठन बनना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला संगठन बनना चाहिए न कि देश की छवि खराब करने वाले सुनियोजित धारणाओं का शिकार बनना चाहिए। श्री धनखड़ ने नई दिल्ली में एक निजी मीडिया हाउस के पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया का निष्‍पक्ष होना और राजनीति से दूर रहना पूरी तरह से उसके अपने नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मीडिया को निगरानी रखनी चाहिए और गलत सूचना पर अंकुश लगाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सीएए का उद्देश्य भारत के पड़ोस में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा, सीएए किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है।