जनवरी 7, 2026 10:10 पूर्वाह्न

printer

मीडिया और संचार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए वेबएक्स ने समझौता किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की स्टार्टअप एक्सीलरेटर पहल के अंतर्गत वेबएक्‍स ने मीडिया, मनोरंजन, प्रसारण और संचार प्रौद्योगिकियों में इनक्यूबेशन तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईटी-दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ हुए इस समझौते का उद्देश्य मीडिया प्रौद्योगिकी उद्यमिता बढ़ाना है।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि वेबएक्‍स को मीडिया और मनोरंजन प्रौद्योगिकियों में नवाचार के लिए एक मुख्‍य कारक के रूप में तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में इनक्यूबेशन केंद्रों की स्थापना और उन्हें मजबूत बनाकर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।