मिस्र और तुर्कीय ने व्यापार बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों पर समन्वय बेहतर करने, राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और तुर्की के रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने मिस्र-तुर्कीय उच्च-स्तरीय रणनीतिक सहयोग परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता की और मिस्र-तुर्कीय व्यापार फोरम के समापन सत्र में भाग लिया।
मिस्र के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच नियमित परामर्श जारी रखने और वर्ष 2028 में अंकारा में रणनीतिक सहयोग परिषद की अगली बैठक आयोजित करने के समझौते की पुष्टि की है। गज़ा के संदर्भ में, अब्देल फतह अल-सिसी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कराए गए शांति समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन पर जोर दिया।