मिशन अमृत सरोवर के विकास के कार्य में उत्तर प्रदेश ने 80 फीसदी का लक्ष्य पूरा कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। अमृत सरोवर विकास रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे बेहतर कार्य कर गाजियाबाद टॉप पर है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर भी चैथा स्थान हासिल कर टॉप 5 में शामिल है। महराजगंज जनपद दूसरे स्थान पर, बांदा तीसरे स्थान पर और नोएडा इस मामले में पांचवें पायदान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उन जनपदों को चेतावनी दी है जहां मिशन अमृत सरोवर के कार्य की प्रगति धीमी है। इस योजना के जरिये प्रदेश में वर्षा जल का सुरक्षित और शुद्ध संचयन सुनिश्चित करने पर जोर है।
Site Admin | जून 22, 2024 7:12 अपराह्न
मिशन अमृत सरोवर के विकास के कार्य में उत्तर प्रदेश ने 80 फीसदी का लक्ष्य पूरा कर देश में पहला स्थान हासिल किया
