फ़रवरी 15, 2026 10:34 पूर्वाह्न

printer

मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक में ब्राज़ील के लुकास पिनहेरो ब्राथेन ने स्वर्ण पदक जीता

मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक में ब्राज़ील के स्कीयर लुकास पिनहेरो ब्राथेन ने जायंट स्लैलम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह शीतकालीन खेलों में दक्षिण अमेरिका का पहला पदक है।

25 वर्षीय ब्राथेन ने स्टेल्वियो कोर्स पर बर्फ और कोहरे जैसी कठिन परिस्थितियों में शानदार अंतिम प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 मिनट 25 सेकंड के कुल समय के साथ स्विट्जरलैंड के मौजूदा चैंपियन मार्को ओडरमैट को 0.58 सेकंड से हराया।

जायंट स्लैलम अल्पाइन स्कीइंग और अल्पाइन स्नोबोर्डिंग की एक प्रतिस्पर्धी विधा है।

पदक तालिका में नॉर्वे 10 स्वर्ण पदकों सहित कुल 20 पदकों के साथ शीर्ष पर है। इटली 18 पदकों के साथ दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका 17 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

भारत के आरिफ मोहम्मद खान कल अल्पाइन स्कीइंग के स्लैलम स्पर्धा में भाग लेंगे। इससे पहले, क्रॉस-कंट्री स्कीयर स्टैनज़िन लुंडुप पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में 104वें स्थान पर रहे।