मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मेन्स डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज रात भारत के युकी भांबरी और पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस की जोड़ी का सामना चेक गणराज्य के एडम पावलासेक और ब्रिटेन के जेमी मरे से होगा।
भांबरी और बोर्गेस ने राउंड ऑफ-32 में भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी को हराया।
32 वर्षीय भांबरी मियामी ओपन के अंत तक एटीपी रैंकिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले डबल्स प्लेयर बनने की ओर अग्रसर हैं। कल की जीत के बाद भांबरी लाइव एटीपी डबल्स रैंकिंग में 29वें स्थान पर पहुंच गये हैं, जबकि 45 वर्षीय बोपन्ना 43वें स्थान पर खिसक गए।
मेन्स सिंगल्स में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के कैमिलो उगो काराबेली को हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 मैच में रिकॉर्ड 411वीं जीत हासिल की और स्पेन के राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने तीसरे दौर में 6-1, 7-6 से जीत दर्ज की।