मार्च 10, 2026 11:50 पूर्वाह्न

printer

मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकज़ामा ने सदस्यों को मौजूदा जारी बजट सत्र के दौरान संसदीय मर्यादा बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी

मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकज़ामा ने सदस्यों को मौजूदा जारी बजट सत्र के दौरान संसदीय मर्यादा बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी है। उन्‍होंने सदस्‍यों से सदन की गरिमा को धूमिल करने वाले किसी भी गतिविधि से बचने का आग्रह किया है। सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच हाल ही में कुछ मुद्दों पर सदन में हुई तीखी बहस के बाद उन्‍होंने यह अपील की।

बजट सत्र में प्रश्नकाल से पहले सदन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मिजोरम की विधायी कार्यवाही को शांति और उत्कृष्टता के मानक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को केवल कुछ विशेषाधिकार प्राप्त होने के कारण अपने कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुचित व्यवहार नहीं करना चाहिए। श्री लालबियाकज़ामा ने कहा कि इस तरह का अव्यवस्थित आचरण विधायी संस्था और राज्य की जनता दोनों के प्रति अनादर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला