अक्टूबर 4, 2023 8:13 अपराह्न | मिजोरम अभियान

printer

मिजोरम में सत्‍तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने आइजोल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत की

मिजोरम में सत्‍तारूढ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट-एम.एन.एफ ने आज आइजोल में वेनपा हाल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत की। पार्टी ने 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची भी जारी की। वर्ष 2018 में एम.एन.एफ ने 40 सदस्‍यीय विधानसभा की 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। मिजोरम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।