मिजोरम में आज सुबह आइजोल से करीब चार किलोमीटर दूर ह्लिमेन में भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। चक्रवात रेमल के कारण कल रात से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बचाव कार्य जोरों पर है।
मिजोरम में लगातार बारिश ने तबाही मचाई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से सड़कों को नुकसान पहुंचा हैं। राजधानी आइजोल में दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों पर नहीं चल रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री लालदूहोमा ने आपदा राहत कोष के लिए 15 करोड़ रुपये की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।