मार्च 24, 2024 5:38 अपराह्न

printer

मिज़ोरम में आज पाम संडे का त्योहार पारम्‍परिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया गया

मिज़ोरम में आज पाम संडे का त्योहार पारम्‍परिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया गया। इसे तुमकाउ नी के नाम से भी जाना जाता है। पाम संडे के अवसर पर राज्‍य के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई और जुलूस निकाले गए।

पाम संडे का त्योहार इस्राइल के राजा के रूप में येरूशलम में ईसा मसीह के प्रवेश करने की स्मृति में मनाया जाता है। इस आयोजन के ठीक एक सप्ताह बाद ईस्‍टर संडे मनाया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला