मार्च 10, 2026 2:43 अपराह्न

printer

मिज़ोरम के गृह मंत्री पु के. सपडांगा ने विधानसभा को सूचित किया कि वैरेन्गते के कई गोदामों से चोरी हुई सूखी सुपारी अभी तक बरामद नहीं हुई है

मिज़ोरम के गृह मंत्री पु के. सपडांगा ने आज विधानसभा को सूचित किया कि वैरेन्गते के कई गोदामों से चोरी हुई सूखी सुपारी अभी तक बरामद नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच म्यामां से तस्करी करके लाई गई लगभग 24 करोड़ रुपये की सुपारी ज़ब्त की गई।

एक प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ने बताया कि इस संबंध में 468 मामले दर्ज किए गए और 292 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।