भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी माल्टा के वैलेटा पहुंचा। यह ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकायन-26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और माल्टा के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को दर्शाता है। यह इस पोत की महत्वाकांक्षी 22 हजार समुद्री मील की वैश्विक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है।
कमान अधिकारी ने माल्टा में भारतीय उच्चायुक्त रचिता भंडारी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। उच्चायुक्त ने कहा कि माल्टा में आईएनएस सुदर्शनी की मौजूदगी क्षेत्र में सभी के लिए सक्रिय सुरक्षा और विकास हेतु समुद्री प्रमुखों – महासागर की परिकल्पना का एक सशक्त प्रतीक है।