मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 3, 2025 6:34 पूर्वाह्न

printer

माली में तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण पर विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता

विदेश मंत्रालय ने माली के कायेस में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण पर गहरी चिंता व्यक्त की है। 1 जुलाई को हथियारबंद हमलावरों ने फैक्ट्री परिसर में हमला किया और भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि माली के पश्चिमी और मध्य भागों में कई स्थानों पर आतंकवदियों ने सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया। माली की राजधानी बामाको में भारतीय दूतावास माली सरकार और सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। भारत ने इस  घटना की कड़ी निंदा की है और माली सरकार से भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला