मई 25, 2024 5:03 अपराह्न

printer

कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रू-पे सेवा मालदीव में जल्‍दी ही शुरू होगी

 

    कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रू-पे सेवा मालदीव में जल्‍दी ही शुरू होगी। इससे मालदीव की मुद्रा रुफिया को मजबूती मिलने की संभावना है।

    मालदीव की मीडिया में, आर्थिक विकास और व्‍यापार मंत्री मोहम्‍मद सईद के हवाले से कहा गया है कि रु-पे सेवा शुरु करने का उद्देश्‍य अमरीकी डॉलर पर निर्भरता कम करना और क्षेत्रीय भुगतान प्रणाली को मजबूत बनाना है।

    श्री सईद ने इस सिलसिले में दो सप्‍ताह पहले भारतीय उच्‍चायुक्‍त मुनु महावर से मुलाकात की थी।