मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। वे कल दोपहर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और श्री ज़मीर की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलेगी।
Site Admin | मई 8, 2024 9:08 अपराह्न
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे
