अप्रैल 21, 2024 7:33 पूर्वाह्न

printer

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज हो रहा है मतदान, राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव से 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 368 उम्मीदवारों में से प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। मतदान के लिए 602 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें से तीन मतदान केन्‍द्र विदेश में हैं। इस चुनाव को मौजूदा राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण माना जा रहा है। डॉक्टर मुइज्‍जू अपनी नीतियों के कारण विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। 

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति यामीन के अलग हुए गुट से भी सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। डॉक्टर मुइज्‍जू के नेतृत्व वाले पी.पी.एम.-पी.एम.सी. गठबंधन ने भारत विरोधी नारा देकर सितंबर 2023 में राष्ट्रपति चुनाव जीता था। मालदीव की पिछली संसद में सर्वाधिक 44 सीटें विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीती थी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला