मुख्यमंत्री ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को धन्यवाद किया। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश दिए। विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद श्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
Site Admin | अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न
मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए सीएम धामी ने श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को किया धन्यवाद
