मई 10, 2025 11:03 पूर्वाह्न

printer

मानसून को देखते हुए अगस्त माह तक का राशन मई महीने में वितरित होगा

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली के तहत मिलने वाला अगस्त माह तक का राशन मई महीने में ही वितरित कर दिया जाएगा। श्री चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने मानसून को देखते हुए ये निर्देश जारी किये हैं। भारतीय खाद्य निगम को तीस मई तक इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।