मार्च 9, 2026 12:51 अपराह्न

printer

मानवीय सहायता के तौर पर भारत ने मलावी में भेजी एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो एक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर का समुद्री जल सामान्‍य से अधिक गर्म हो जाता है। भारत ने मलावी में खाद्य सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग करने के लिए न्हावा शेवा बंदरगाह से मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है।

 

सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मामलों के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह वैश्विक दक्षिण में साझेदारों का समर्थन करने और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला