मानवाधिकार संगठनों ने इस्लामाबाद टोल प्लाजा से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूच विद्यार्थी सईद उबैदुल्लाह के जबरन अपहरण की निंदा की है। बलूचिस्तान के पंजगुर निवासी कायदे-आज़म विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उबैदुल्लाह, जबरन गायब किए गए कई पीड़ितों में से एक हैं। मानवाधिकार संगठनों ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद भी कई लोग जेल में बंद हैं, जबकि अन्य को हिरासत में लिया गया है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने उनकी रिहाई की मांग की है। आयोग ने अधिकारियों से शांतिपूर्ण सभा के संवैधानिक अधिकार का सम्मान करने और बलूचिस्तान में दमन को समाप्त करने का आग्रह किया है।
Site Admin | जुलाई 9, 2025 5:55 अपराह्न
मानवाधिकार संगठनों ने इस्लामाबाद टोल प्लाजा से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूच विद्यार्थी सईद उबैदुल्लाह के जबरन अपहरण की निंदा की है