छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की द्वितीय मुख्य परीक्षा तेईस जुलाई से बारह अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रायपुर में राज्य स्तर पर ऑनलाईन प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी उत्तर पुस्तिकाओ में “द्वितीय मुख्य परीक्षा” की सील अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया है। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी दो सौ सत्ताईस परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष शामिल हुए।
Site Admin | जुलाई 17, 2024 8:01 अपराह्न
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की द्वितीय मुख्य परीक्षा तेईस जुलाई से बारह अगस्त तक आयोजित की जाएगी