माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होगीं। परीक्षाएं 23 मार्च तक चलेंगी।
आज इम्फाल में संवाददातों को संबोधित करते हुए, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर के सचिव ने बताया कि इस वर्ष छत्तीस हजार सात सौ पच्चीस छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में एक सौ इकसठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में तीन सौ बानवे उम्मीदवार आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति हैं, जो विभिन्न राहत शिविरों में रूके हुए हैं।
पहाड़ी जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी और निरीक्षण दल नियुक्त किए गए हैं, जबकि घाटी के जिलों में परीक्षा की निगरानी के लिए छत्तीस निरीक्षण दल और बारह विशेष दल गठित किए गए हैं। परीक्षा के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है।
इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और राज्य के अन्य नेताओं ने परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं।